इस टीम के नाम है घर पर सबसे
ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का
कीर्तिमान
टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पास है भारतीय टीम ने यह इस रिकॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2012 के बाद की थी जब भारत को इंग्लैंड 1-2 की करारी हार मिली। उसके बाद 2013 मे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी मे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतकर इस युग की शुरुआत की।
ऑस्ट्रेलिया को हाराने के बाद उसी साल भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया। 2015 मे भारतीय टीम की टेस्ट की कप्तानी विराट कोहली ने की और उन्होंने अपनी कप्तानी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर किया। 2016 मे भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 3- 0 से हराया और इंग्लैंड को 4-0 से हराकर 2013 की टेस्ट सीरीज का बदला लिया।
यह भी पढ़े: टेस्ट क्रिकेट मे सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
2017 मे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया और श्रीलंका को 1-0 से। 2018 मे भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया। 2019 मे दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया और बांग्लादेश को 2-0 से। 2021 की शुरुआत मे भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया और न्यूजीलैंड को 1-0 से।
2022 मे भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी रोहित शर्मा को मिली और उन्होंने अपनी कप्तानी मे श्रीलंका को 2-0 से हराकर अपनी टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की। 2023 की शुरुआत मे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। 2024 की शुरुआत मे भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अपने घर मे 4-1 से हराया और बांग्लादेश को 2-0 से।
भारतीय टीम ने 11 साल तक अपने घर मे अजय थी किसी भी टीम मे हिम्मत नही थी भारत को उसी घर मे टेस्ट सीरीज हाराने की भारतीय टीम दुनिया एकलौती टीम बन गई थी जिसने अपने घर मे सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीती है भारतीय टीम ने अपने घर मे 18 टेस्ट सीरीज जीती थी।
लेकिन भारत के प्रथा को न्यूजीलैंड की टीम ने 2024 के अक्टूबर नवंबर मे तोड़ा जब टॉम लैथम की अगवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को उसी के घर मे 0-3 से बुरी तरह हराया और भारतीय टीम की सदियों से चली प्रथा को तोड़ा।